टैलेंट सर्च परीक्षा के आधार पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) मोहम्मद रमजान मंसूरी फाउंडेशन के तत्वाधान में मीरा पैलेस में टैलेंट सर्च परीक्षा द्वारा कक्षा 6 से 12 की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।
इस हेतु एमआरएफ फाउंडेशन के आयोजक रफीक मोहम्मद मंसूरी की तरफ से कक्षा 6 से 12 के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 7 विद्यार्थियों को 2100 / रुपये नकद पुरस्कार एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 7 विद्यार्थियों को 1100/रुपये के नगद पुरस्कार के साथ मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों द्वारा 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 200 रुपये का नगद पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप भेंट किया गया। मरहूम गफूर मोहम्मद की याद में अलिफ भाई और गनी भाई द्वारा परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को तख्तियां उपहार स्वरूप प्रदान की गई एवं हाजी अजीज मोहम्मद कुरैशी की तरफ से सभी विद्यार्थियों को पेन पुरस्कार के रूप में दिए गए।
एमआरएमएफ फाउंडेशन के आयोजक रफीक मोहम्मद मंसूरी टीवी वालों की तरफ से परीक्षा में भाग लेने वाले लगभग 180 विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य बाबूदींन मंसूरी एवं प्रधानाध्यापक अख्तियार अली द्वारा विद्यार्थियों को लक्ष्य भेदी तैयारी के टिप्स दिए गए। वफात सर ने विभिन्न विषयों के स्कॉपस के बारे में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने का संकल्प दिलवाया । रफीक मोहम्मद मंसूरी ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी रखते हुए अपनी स्टडी पर फोकस करने पर जोर दिया और आगामी दिनों में कक्षा 10, 11, 12 के विद्यार्थियों को टैलेंट सर्च परीक्षा आयोजन की घोषणा की गई ।
आरिफ भाई एविश ने महापुरुषों के नक्शे कदम पर चलते हुए कामयाब होने की बात बताई ।इस अवसर पर दिल्ली से तशरीफ़ लाए यूसुफ मोहम्मद मंसूरी मंसूरी महासभा के अध्यक्ष द्वारा छात्रों को शिक्षा पर जोर देने के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में जावेद देशवाली अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार के टिप्स दिए गए ।कार्यक्रम की शुरुआत आबिद देशवाली अध्यापक ने तिलावते कुरान के साथ आगाज किया गया इस दौरान सलीम मंसूरी अध्यापक ,जामा मस्जिद के सदर शाकिर नूरी, पूर्व सदर इलियास कुरैशी, जाकिर मंसूरी आर्किटेक्ट, रज्जाक भाई मंसूरी, बाबू भाई ट्रेलर , बब्बू भाई पेंटर, और विजयनगर से प्यार जी कंपाउंडर , अजीज शाह, रमजान कुरैशी, सलीम सिलावट ,आजाद भाई टीवी वाले , अलीफ भाई तेली, रमजान हाजी साब, अली मोहम्मद एल आई सी ऑफीसर ,आरिफ भाई एवीएस ट्रेलर, जाकिर भाई किराना, निसार भाई नूरानी, काजी साहब, कमरुद्दीन सिलावट पूर्व सचिव ,वसीम कुरेशी अध्यापक,शकील अंसारी माइंस ,फरजाना अंसारी , समीर मंसूरी , तौफीक मंसूरी , इकबाल मंसूरी, आरिफ अध्यापक , अमित खान फोटोग्राफर , फरियाद मोहम्मद अध्यापक कोठिया सहित बहुत सारे अभिभावक गण, विद्यार्थियों मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन वफात ने किया।अंत में सलीम मंसूरी ने सभी विद्यार्थियों और मेहमानों का आभार व्यक्त किया । और फाउंडेशन की तरफ से अतिथियों को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए ।
टैलेंट सर्च परीक्षा के आधार पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


