*झांगर श्याम का तीन दिवसीय मेला कोटडी (मेजा बांध) में आज सांय से*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा: 30 सितंबर/ हिरणों की गायें बनाने वाले भगवान श्री झांगर का श्याम श्री देवनारायण जी के पावन धाम कोटड़ी (मेजा बांध) में आज सांय से दो अक्टूबर तक तीन दिवसीय भव्य और दिव्य दशहरा मेले का आयोजन किया जा रहा है ।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मेला आयोजन समिति के सलाहकार अजीत सिंह कोटड़ी ने बताया कि मेले के
दौरान एक अक्टूबर को जागरण एवं बगड़ावत,दो अक्टूबर को सांय आठ बजे रावण दहन एवं उसके पश्चात भजन सम्राट प्रेम शंकर जाट द्वारा एक शाम श्री झांगर का श्याम के नाम कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जायेगी ।
मेले की तैयारी में श्री झांगर का श्याम सेवा समिति के संरक्षक विष्णु दत्त शर्मा, ओम प्रकाश सुथार, उमेश पूर्बिया एवं अध्यक्ष गोपाल सिंह जादू, कोषाध्यक्ष किशन लाल पूर्बिया, दुर्गेश सिंह चुंडावत,कान सिंह सिसौदिया,बालु लाल पूर्बिया ,भरत शर्मा,रोशन लौहार एवं सभी कार्यकर्ताओ के साथ ही श्री देवनारायण सेवा समिति, मातेश्वरी नवयुवक मंडल, चारभुजा सेवा समिति, अटला जी सेवा समिति, बजरंगी स्पोर्ट्स क्लब के सभी कार्यकर्ता भी लगे हुए हैं ।,मेला आयोजन में ग्राम पंचायत दरीबा के सरपंच प्रीति देवी रतन लाल अहीर सहित क्षेत्र के समस्त क्रेशर प्रतिष्ठानों एवं स्थानीय व्यापारियों एवं समस्त ग्रामवासियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है ।


