संस्कृति की रक्षा के लिए शास्त्र और शस्त्र दोनों की रक्षा आवश्यक =कमल किशोर।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम सोडार मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई ने मंगलवार को विजयादशमी उत्सव मनाया l इस अवसर पर शस्त्र पूजन एवं सूर्यनमस्कार ,व्यायाम योग का प्रदर्शन भी किया गया । शस्त्र पूजन करते हुए बौद्धिककर्ता जिला कार्यवाह कमल किशोर ने कहा कि हिंदू संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है,मोहम्मद इकबाल ने हिंदू संस्कृति के बारे में कहा कि यूनान हो मिस्र हो रोम सब मिट गए जहां से,कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी,हमारी संस्कृति को बचाना जरूरी है और इसके लिए शास्त्र और शस्त्र दोनों की रक्षा आवश्यक है, मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य गणपत शर्मा ने संघ द्वारा किए गए सेवा कार्य और पंच परिवर्तनों के बारे में बताया ।इस अवसर पर सोडार मंडल के कई गांवों के स्वयंसेवक उपस्थित थे।
संस्कृति की रक्षा के लिए शास्त्र और शस्त्र दोनों की रक्षा आवश्यक =कमल किशोर।
Leave a comment
Leave a comment


