श्री माता तीर्थ धाम मे महिषासुर के पुतले का किया दहन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती बाड़ी माता तीर्थ धाम पर मंगलवार देर शाम महिषासुर का दहन शानदार आतिशबाजी के साथ किया गया। बाड़ी माता ट्रस्ट की मुखिया कृष्णा दीदी ने बताया की शारदीय नवरात्र के दौरान अष्टमी के दिन महिषासुर के 41 फीट के पुतला का दहन धूमधाम से किया व दहन के बाद शानदार आतिशबाजी की गई।
मंदिर परिसर से महाकाली, महा मां सरस्वती, मां महालक्ष्मी सवार होकर दहन स्थान पर पहुंची, जहां तीनों देवीयो ने तीर का निशान लगाकर महिषासुर का वध किया। महिषासुर का पुतला आंखें टिमटिम के साथ ही गर्दन भी हिला रहा था व ढाल को चलाते हुए मुंह से अंगारे बरसा रहा था । श्री बाडी माता धाम पर पिछले कई वर्षो से महिषासुर का दहन किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, भामाशाह विनोद कुमार त्रिपाठी, नारायण गुर्जर, मेवाड़ा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप मेवाड़ा, मुख्य सेविका कृष्णा टाक सहित हजारों की संख्या मे जनसमूह मौजूद था।
श्री माता तीर्थ धाम मे महिषासुर के पुतले का किया दहन।
Leave a comment
Leave a comment


