पालिका के वार्ड नंबर 4 में पांच दिवसीय गरबा महोत्सव का हुआ समापन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगर पालिका के वार्ड चार मे चल रहे गरबा डाडिया महोत्सव का हुआ समापन। वार्ड मे जय बाड़ी माता प्रॉपर्टीज एवम् जय बाड़ी माता कंस्ट्रक्शन द्वारा विशाल डांडिया गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया था। पार्षद प्रतिनिधी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने बताया की समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्कृत भारती से परमानंद शर्मा व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर व भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़, कमल शर्मा, पियूष मेवाड़ा, गणेश रेबारी,विनोद त्रिपाठी, विनोद बैरवा के आतिथ्य मे हुआ। कार्यक्रम के समापन मे विजेताओं गरबा रास के प्रथम एवम् द्वितीय विजेताओं को अतिथियो द्वारा विशेष उपहार मोमेंटो दिए गये। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने सभी आभार जताया ।
पालिका के वार्ड नंबर 4 में पांच दिवसीय गरबा महोत्सव का हुआ समापन।
Leave a comment
Leave a comment


