दशहरा दसमी के अवसर पर माँ दुर्गा व कल्ला बावजी राठौड़ की विशाल शोभायात्रा निकाली।

Published On:

Date:

दशहरा दसमी के अवसर पर माँ दुर्गा व कल्ला बावजी राठौड़ की विशाल शोभायात्रा निकाली।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री जय अम्बे कल्याण मंदिर मे दशहरा पर विविध धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह नवदुर्गा माँ व श्री कल्ला बावजी राठौड़ की पंडितों द्वारा विधिवत रुप से पूजा अर्चना की गई एवं विशाल शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गाजेबाजे के साथ निकाली गई। श्री कल्लाजी बावजी राठौड़ के सेवक बजरंग लाल शर्मा ने बताया की दशहरा दशमी को मां की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली, जिसमें अद्भुत झांकियां दुर्गा माता, कल्लाजी की झांकी, काली माता, भैरव की, राधा कृष्ण, राम दरबार, शिव परिवार, झांसी की रानी, भारत माता, नटखट वानर, विशेष दुर्गा वहिनी, अखाड़ा – प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा बावडी चौराहे, टीकम चौराहे, बडोदा बैंक गली, मेन बाजार होते हुए निकाली गई। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह राठौड़, कमल शर्मा, अमित आत्रेय, एडवोकेट कमल जीनगर, जितेन्द्र शर्मा, मनोज शिशोदिया, देवेन्द्र सिंह, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, मनोज शर्मा, सहित श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News