वैष्णव बैरागी सेवा संस्था के तत्वावधान मे तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो आज से ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) वैष्णव बैरागी सेवा संस्था बिजयनगर के तत्वावधान मे तीन दिवसीय संगीतमय ‘नानी बाई रो मायरो’ का आयोजन वैष्णव भवन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मे आज से शुरू होगा। कथा की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होंगी। नानी बाई रो मायर कथा का वाचन साध्वी जयमाला वैष्णव निलिया, नौगांवा मंदसौर वाले द्वारा किया जायेगा। नानी बाई रो मायरो कथा वैष्णव भवन मे प्रतिदिन सवा बारह बजे से दोपहर सवा तीन बजे तक की जायेगी। कथा की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ श्री त्रिवेणी माता जी मंदिर तेजा चौक से शुरू होकर गाजेबाजे के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवा संस्था अध्यक्ष महावीर वैष्णव मय टीम के लगे हुए है।
वैष्णव बैरागी सेवा संस्था के तत्वावधान मे तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो आज से ।
Leave a comment
Leave a comment


