भव्य आतिशबाजी के साथ रावण मेघनाथ का हुआ दहन कहां ओर कब पढ़ें पूरी खबर

Published On:

Date:

गंगापुर में भव्य आतिशबाजी के साथ रावण मेघनाथ का हुआ दहन

गंगापुर

(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार

नगर सहित ग्रामीण अंचल में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माने जाने वाले विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के पंचतीर्थ बालाजी मंदिर से राम दरबार,भगवान शिव,मां दुर्गा आदि की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ शुरू हुई जो मुख्य मार्गो से होते हुए रावण दहन स्थल पहुंची। शोभा यात्रा में शंकर भगवान बने गौ भक्त नंदकिशोर तेली आकर्षण के केंद्र रहे। रावण दहन स्थल पर भव्य आतिशबाजी के बाद भगवान राम के हाथों से बाण चलाकर रावण व मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए क्षेत्रवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान विधायक लादूलाल पितलिया ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी और श्रीराम ,लक्ष्मण ,हनुमान जी,जामवंत जी ,ब्रह्मा जी की जीवंत झांकी बने कलाकारों का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली व सभी पार्षदगण सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News