गुलाबपुरा में भव्य दशहरा मेला मे शानदार आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन।

Published On:

Date:

गुलाबपुरा में भव्य दशहरा मेला मे शानदार आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर मे नगर पालिका द्वारा एक दिवसीय दशहरा मेला शानदार आतिशबाजी के साथ आयोजित हुआ, जिसमे अभिनेता तुषार कपूर विशेष अतिथि के रुप मे मौजूद रहे। दशहरा मेले मे 72 फिट रावण का पुतला व 51-51 फिट के कुंभकरण व मेघनाथ सहित सैनिको के पुतलो का शानदार आतिशबाजी के साथ दहन किया गया। दहन से पूर्व सार्वजनिक धर्मशाला से भगवान श्रीराम की सवारी गाजेबाजे के रवाना हुई जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए दशहरा मेला ग्राउंड पहुंची जहाँ पर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या सहित जनप्रतिनिधि ने स्वागत किया। रावण दहन के बाद भव्य आतिशबाजी की गई व विशेष ड्रोन शो से पूरा मैदान जगमगा उठा। हजारों की संख्या मे दर्शकों ने रावण दहन को अपने मोबाइल मे कैद किया। मेले मे लोगो ने विभिन्न स्टालो पर खाने पीने की सामग्री का लुप्त उठाया। इस दौरान पुलिस जाप्ता पर्याप्त मात्रा मे तैनात था।

Leave a Comment

Related News