*भगवान परशुराम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में
विप्र सेना सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन हवन कार्यक्रम । इस कार्यक्रम में भीलवाड़ा से पधारे आचार्य योगेंद्र शर्मा ने विधिविधान से पूजा और हवन किया। महोत्सव के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सायंकालीन भजन कीर्तन भी शामिल है।
*महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम:*
– *हवन कार्यक्रम*: विप्र सेना सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित हवन कार्यक्रम में 11 जोड़े शामिल हुए.
– *भजन कीर्तन*: सायंकाल 8 बजे ब्राह्मण समाज द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा.
– *प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव*: यह महोत्सव 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक मनाया जाएगा.
भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 5 अक्टूबर को होगी, जिसमें एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इस अवसर पर जगद्गुरु निबार्कचार्य श्यामशरण देवाचार्य जी महाराज की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा


