भाविप शाखा द्वारा पापांकुशा एकादशी पर की गौ सेवा।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा पापांकुशा एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की। परिषद परिवार द्वारा निरंतर गौ सेवा के प्रकल्प में एकत्रित राशि से रुग्ण और घायल गौ वंश का उपचार और सुविधाओं में सहयोग किया जा रहा है। परिषद द्वारा बाहरी कक्ष पर कराए गए कार्य का अवलोकन किया गया । प्रभारी मीनाक्षी भाटिया के सानिध्य में किशोर राजपाल , महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया,ज्योति दिनवानी ,सावित्री देवी व्यास ,भगवती देवी मूंदड़ा, मंजू देवी लखारा, सत्यनारायण जागेटिया,प्रकाश धनोपिया, राम किशन त्रिपाठी,रतन लाल लखारा, प्रेम चंद दिनवानी गुड्डू भाई आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि परिषद परिवार द्वारा रोपित पौधों की सार संभाल की गई। उपस्थित सदस्यों ने गौ माता की सेवार्थ राशि समर्पित की ।
भाविप शाखा द्वारा पापांकुशा एकादशी पर की गौ सेवा।
Leave a comment
Leave a comment


