भाविप द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव)स्थानीय भारत विकास परिषद् शाखा द्वारा महालक्ष्मी समारोह स्थल पर शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान, संस्कृत समूह गान और लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और स्वामी विवेकानंद के समक्ष निर्णायक संगीतज्ञ बसंत कुमार जैन, भजन गायक अखिलेश दाधीच और शिमला शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रभारी मनोज आसोपा ने बताया कि 6 विद्यालयों ने राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर संभागित्व किया। जिसमें विजेता जिंक विद्यालय हुरड़ा और उप विजेता मेवाड़ विद्यापीठ स्कूल और संबोध पब्लिक स्कूल रहे । इस दौरान किशोर राजपाल, दिनेश छतवानी, शिव दयाल डाड, कन्हैया लाल सोनी,रतन लाल लखारा, प्रेम चंद दिनवानी गुड्डू भाई ,सुनीता पंचारिया, मंजू देवी लखारा, मुन्नी देवी जागेटिया, ज्योति दिनवानी ,पिंकी शर्मा ,मीनाक्षी भाटिया आदि ने सहयोग कर प्रतियोगिता को सफल बनाया।
विजेता और उप विजेता दल को मेडल देकर सम्मानित किया गया।विजेता दल जिंक विद्यालय हुरड़ा प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में 12 अक्टूबर को ब्यावर में भाग लेंगे। कार्यक्रम संचालन प्रभारी मनोज आसोपा ने किया । सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
भाविप द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


