भगवान परशुराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित, सहस्त्रधारा से किया अभिषेक
निम्बार्काचार्य जगतगुरु श्यामशरण महाराज की अगुवाई में शोभायात्रा के बाद आज होगा अनावरण
शाहपुरा,04अक्टूबर25
शहर के भीलवाड़ा रोड़ पर मुख्य डाकघर के पास भगवान परशुराम स्मारक पर आज निम्बार्काचार्य जगतगुरु श्यामशरण महाराज की अगुवाई में भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित होगा, इससे पूर्व भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। विदित हो कि नगर पालिका, विप्र सेना व सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी के स्मारक पर तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन हवन पूजा के साथ भगवान परशुराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद भगवान परशुराम जी की मूर्ति का सहस्र जल धारा अभिषेक ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोगो की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान समाजजनों द्वारा दूध, दही, शहद एवं घी से सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया।
शोभायात्रा के बाद निम्बार्काचार्य श्यामशरण महाराज करेंगे मूर्ति का अनावरण
भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के अंतर्गत आज सुबह बालाजी की छतरी से भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा। शोभायात्रा को लेकर नगर में दर्जनों तोरण द्वार व झंडियों से यात्रा मार्ग को सजाया गया है। दर्जनों स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जायेगा। इसके बाद निम्बरकाचार्य पीठाधीश्वर श्यामशरण देवाचार्य महाराज के सानिध्य में जिले भर के हजारों समाजजनों की उपस्थिति में मूर्ति का अनावरण किया जायेगा।
भगवान परशुराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित, सहस्त्रधारा से किया अभिषेक निम्बार्काचार्य जगतगुरु श्यामशरण महाराज की अगुवाई में शोभायात्रा के बाद आज होगा अनावरण
Leave a comment
Leave a comment


