*बनेड़ा तहसील माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा हमारे बुजुर्ग हमारी संपत्ति कार्यक्रम के तहत ‘बुजुर्ग सोडाणी दंपति’ का किया सम्मान*
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
👉 बनेड़ा तहसील माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम ‘हमारे बुजुर्ग – हमारी संपत्ति’ निरंतर जारी है ।
👉 इस बार इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्री चारभुजा नाथ मंदिर के प्रांगण में मंडल की सदस्यो व समाजजनो द्वारा समाजसेवी व बुजुर्ग दंपति श्रीमान छोटू लाल सोडाणी व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती लीला देवी सोडाणी को उपरना ओढाकर व अभिनंदन पत्र की तस्वीर भेंट करके उनका सम्मान किया गया ।
👉 बुजुर्ग दंपत्ति का मानना है कि जीवन के हर पथ पर जीत मिलेगी खुद पर भरोसा रखें ।
महिला मंडल की तहसील अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता गगरानी व तहसील सचिव श्रीमती डिंपल न्याती ने बताया कि जीवन में जब भी कोई समस्या आती है तो वह आपको कई अवसर भी प्रदान करती है इन अवसरों को हम कैसे लेते हैं वह हम पर निर्भर करता है । समस्याओं से कभी घबराना नहीं चाहिए क्योंकि हर मुश्किल में एक नई शुरुआत छुपी होती है ।
👉 इस पुनीत अवसर पर लादूराम गगरानी, छीतर मल गगरानी, रतन लाल दरगड, निर्मल कुमार अजमेरा, सुरेश चन्द्र दरगड, पूषा लाल न्याती, तेजपाल नुवाल, संजय नुवाल, तेज प्रकाश गगरानी, संतोष देवी नुवाल, लीला देवी सोडाणी, रामकॅवर दरगड, संतोष देवी अजमेरा, सीमा दरगड, चंदा नुवाल, हेमलता नुवाल, मधु देवपुरा, ममता नुवाल, स्नेहलता गगरानी, डिंपल न्याती, तरुणा नुवाल, अंजू नुवाल , सीमा देवपुरा, मोनिका देवपुरा, रितु न्याती, प्रीति दरगड, पायल सोडाणी, श्वेता न्याती आदि समाजजन उपस्थित रहे ।
यहां गौरतलब है कि बनेड़ा तहसील माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा बुजुर्गों के सम्मान के लिए यह कार्यक्रम निरंतर चलाया जा रहा है जिसमें समय-समय पर समाज के सभी बुजुर्गों का सम्मान और अभिनंदन किया जा रहा है ।


