*साँसद अग्रवाल सरदार पटेल की 150 वीं जयन्ती पर यात्रा कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नियुक्त*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा
लोहपुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर पूरे देश में सभी जिलों में 150 किमी पद यात्रा के कार्यक्रम आयोजित होंगे । राजस्थान प्रदेश से साँसद अग्रवाल को इस कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया है ।।
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल को इस लोह पुरूष सरदार पटेल की 150 वी जन्म जयन्ती पर प्रत्येक जिले में 150 किमी पदयात्रा अभियान का प्रदेश संयोजक नियुक्त किये गया है।
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस विशेष अभियान के निमित संयोजक टीम का गठन किया जिसमे प्रदेश महामंत्री व भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल को संयोजक महामंत्री जितेंद्र गोठवाल व युवा मोर्चा के अंकित चेची को नियुक्त किया है। इस जिलेवार होने वाली 150 किलोमीटर यात्रा के बाद प्रत्येक जिले एक कार्यकर्ता सरदार पटेल की स्मृति में बना स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी गुजरात मे 150 किलोमीटर राष्ट्रीय स्तर की यात्रा में भाग लेगा।


