*विशाल कायमखानी सामुहिक विवाह सम्मेलन 10 मई को होगा आयोजित*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
आज दिनांक 5/10/2025 बरोज रविवार को बोर खेड़ा दरगाह में कायमखानी समाज की मीटिंग वाईनुर खांजी की अध्यक्षता में आयोजित हुई | जिसमे निम्न बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गई।
कायमखानी सामुहिक विवाह सम्मेलन 10 मई 2026 बरोज रविवार को आयोजित किया जाएगा। 1 जनवरी 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे।10 अप्रैल 2026 को रजिस्ट्रेशन की अंतिम दिनांक रहेगी। 30 अप्रैल 2026 जुमेरात को गाठिया भेजी जाएगी। 25 दिसम्बर 2025 जुमेरात को कायमखानी समाज की जनरल मीटिंग की जाएगी जिसमे सम्मेलन स्थल आदि की चर्चा की जाएगी। वर एवं वधु की उम्र 18 एवं 21 वर्ष होनी चाहिए । ओरिजिनल दस्तावेज के साथ मार्क शीट या जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन के समय लाने होंगे और आधार एवं जनआधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है।कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन की सभी प्रक्रिया युवा वर्ग के पास रहेगी औऱ मार्गदर्शन मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान का ही रहेगा एवं इसी बेनर
तले कायमखानी सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमे मेवाड़ कायमखानी महासभा सहायक संस्था के रूप में कार्य करेगी। मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान सहित मेवाड़ कायमखानी महसभा एवं युवा महासभा के सभी कार्यकर्ताओं की इस विचार गोष्ठी में कई समाजसेवियों ने शिरकत की ।


