महेश बचत साख सहकारी समिति संजय कॉलोनी कि वार्षिक सभा आयोजित सहकारी समिति के नियमों का विधिवत पालन करेगी- मुंदडा ✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

महेश बचत साख सहकारी समिति संजय कॉलोनी कि वार्षिक सभा आयोजित

सहकारी समिति के नियमों का विधिवत पालन करेगी- मुंदडा

✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा 6 अक्टूबर
श्री महेश बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड, संजय कॉलोनी, भीलवाड़ा की 28वीं वार्षिक साधारण सभा आज संजय कॉलोनी माहेश्वरी भवन पर आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र मुंदडा एवं संचालन समिति मंत्री श्याम सुंदर समदानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुंदडा ने कहा कि सहकारी समिति के नियमों का विधिवत पालन करने का निर्णय लिया गया
साधारण समाज सभा में अतिथि श्यामलाल डाड़ ,छितर मल लढा, बी.एल.माहेश्वरी, जगदीश चेचानी एवं कार्य समिति सदस्य कैलाश डाड, सत्यनारायण सोमानी, लक्ष्मीलाल लढा, रामराय गटयानी, जगदीश समदानी, मुकेश कास्ट द्वारा शिव प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों का अभिनंदन कर निर्धारित विभिन्न एजेंडो पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष कैलाशचंद मुंदडा द्वारा समिति गतिविधियों का विवरण रखते हुए उप नियमों में संशोधन हेतु विवरण रखा। समिति मंत्री श्याम समदानी द्वारा पूर्व साधारण सभा का विवरण प्रस्तुत किया। समिति कोषाध्यक्ष रतनलाल सामरिया द्वारा वर्ष 2024 -25 का लेखा विवरण रखा गया, कार्य समिति सदस्य बालमुकुंद राठी द्वारा वर्ष 25- 26 का प्रस्तावित बजट रखा। सदन द्वारा प्रस्तावित प्रस्तावों का सर्वसम्मति समिति से अनुमोदन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राधेश्याम चेचानी, कैलाश कोठारी, रमेश राठी, केदार गगरानी, संजय जागेटीया, केदार जागेटिया, दीनदयाल मारू, श्याम सुंदर नौलखा, एवं विभिन्न बचत समितियो के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का आयोजन रखा गया।

Leave a Comment

Related News