कथा वाचक साध्वी जयमाला वैष्णव ने सनातन धर्म को आगे बढाने का आह्वान किया।
====
बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) वैष्णव बैरागी सेवा संस्था के तत्वाधान मे आयोजित संगीतमय ‘नानी बाई रो मायरो’ के कथा वाचन साध्वी जयमाला वैष्णव ने भक्त श्री नरसी जी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा व सनातनी बनकर सनातन धर्म को आगे बढाने का आह्वान किया। कथा वाचक साध्वी श्री जयमाला वैष्णव के वैष्णव सेवा संस्था के अध्यक्ष महावीर वैष्णव, राजाराम राधेश्याम वैष्णव व मीडिया प्रभारी रामकिशन वैष्णव, पार्षद मनीष वैष्णव, राजेश वैष्णव, ललित वैष्णव सहित पदाधिकारियों के निवास स्थान पर आगमन पर सभी ने स्वागत सत्कार कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दीपक वैष्णव श्याम सुन्दर वैष्णव, रामप्रसाद वैष्णव, सुशील वैष्णव सहित महिलाऐ भक्त मौजूद थी। कथा वाचक साध्वी श्री जयमाला जी वैष्णव ने कथा के बहुत बढिया आयोजन के लिए सेवा संस्था के पदाधिकारियों व बहुत ही अच्छा मीडिया कवरेज के लिए मीडिया प्रभारी रामकिशन वैष्णव को साधूवाद, आशीर्वाद, प्रदान किया।
कथा वाचक साध्वी जयमाला वैष्णव ने सनातन धर्म को आगे बढाने का आह्वान किया।
Leave a comment
Leave a comment


