निशुल्क नेत्र जांच मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 30 रोगियों को दिया परामर्श
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 6 सितंबर
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अन्धता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श मोतियाबिंद शिविर आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया जिसमें 30 नेत्र रोगियो को परामर्श दिया गया इस शिविर में कुंज बिहारी जागेटिया रमेश दरक ,रामपाल सोनी काशीपुरी का विशेष सहयोग रहा
समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि डॉ कृष्णा हेडा फेको सर्जन द्वारा नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच कर
उन सभी जरूरतमंद रोगियों के स्पर्श हॉस्पिटल में ऑपरेशन किए जाएंगे
शिविर में रोगियों को निशुल्क दवाइयां व काले चश्मे वितरित किए जाएंगे
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी, सुभाष गर्ग, जय किशन मित्तल, छीतरमल लढ्ड़ा ,गणपत जागेटिया लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, रामनारायण सोमानी ,श्यामसुंदर पारीक,घनश्याम लाल डाड,लादू लाल माली ने सेवाए दी


