मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज गुलाबपुरा ने महाराजा श्री अजमीढ़ जी की जयंती धूमधाम से मनाई।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराजा श्री अजमीढ़ जी की जयंती धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाज के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सोनी ने बताया कि अजमीढ जी महाराज की शोभायात्रा श्री गणेश मंदिर से गाजेबाजे के साथ शुरू होकर बावड़ी चौराया,सदर बाजार, टीकम चौराहा सब्जी मंडी पुराना बाजार से हुरडा रोड होती हुई गणेश कॉलोनी में स्थित क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के भवन पहुंची! शोभायात्रा का जगह-जगह समाज के लोगों ने महाराजा अजमीढ जी की पूजा अर्चना की व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व शोभायात्रा में धार्मिक भजनों पर समाज की महिला पुरुष जमकर नाचें! टीकम चौराहे पर शोभा यात्रा का हिंदू संगठनों के पदाधिकारी आशीष दाधीच, अमित आत्रेय ,गुड्डू भाई सिंधी आदि ने पुष्प वर्षा की ! शोभायात्रा के बाद मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के भवन में समारोह का आयोजन हुआ! समाज के लोगों ने महाराजा अजमीढ़ जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया! समाज के मंत्री अमरचंद सोनी ने महाराजा अजमीढ़ जी के जीवन पर प्रकाश डाला! समाज की गतिविधियों पर चर्चा की! समाज के वरिष्ठ जनों व सामाजिक कार्य करने वाले समाज के लोगों का, प्रतिभावान छात्र छात्रों का समाज की ओर से संरक्षक छोटू लाल सोनी, गोपाल स्वरूप वर्मा, चंद्र प्रकाश सोनी, कृष्ण गोपाल सठावता, जगदीश भामा, सत्य प्रकाश सोनी, आदि ने स्वागत सम्मान किया! समारोह को समाज के पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सोनी ने संबोधित करते हुए महाराजा अजमीढ़ जयंती की सभी समाज जनों को बधाई शुभकामना दी! महाराजा अजमीढ जी के जीवन पर प्रकाश डाला !स्वर्ण कला के धनी आदी पुरोधा महाराजा अजमीढ़ जी जयंती प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा को हर्षोल्लास से पूरे देश में स्वर्णकार समाज के लोग मनाते हैं! जयंती के अवसर पर समाज का सामूहिक सबका मिलन होता है! समाज को मजबूत करने के लिए ऐसे महापुरुषों के जीवन जयंती पर हमें उनसे प्रेरणा लेकर इस स्वर्ण कला को और आगे बढ़ना चाहिए! कार्यक्रम में इस दौरान सभी ने महाराजा अजमीढ़ जी की आरती की! सामूहिक भोज का आयोजन! इस दौरान कार्यक्रम में ओमप्रकाश सोनी, गोपाल लाल सोनी कुलथीया, पुरुषोत्तम सोनी, बनवारी लाल सोनी, मुकेश सोनी, गोविंद सोनी हुरडा, सत्यनारायण बुकण,लादू लाल सोनी, राकेश सोनी पटवारी, पुखराज सोनी, महावीर सोनी जेतपुरा , भेरूलाल सोनी,पवन सोनी, कालू सोनी, जगदीश बैवाल, गोविंद सोनी मीठिया खेड़ा रूपाहेली,सहित नवयुवक मंडल के रवि सोनी, युगल सोनी, अर्जुन सोनी, मनोज सोनी लकी सोनी,आदि समाज के सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे!
महाराजा अजमीढ़ जयंती पर समाज के इन वरिष्ठ जनो का हुआ सम्मान!नंदकिशोर कुलथीया, रतनलाल सठावता,रामेश्वर लाल प्रताप नगर, महावीर प्रसाद अडानिया, सत्यनारायण कुमार, तेजमल बुकण,गोपाल सठावता, श्रीमती भंवरी देवी धर्मपत्नी स्व बंसीलाल कडेल, सहित समाज की प्रतिभाओं में होमगार्ड में बहादुरी का काम करने पर बनवारी लाल खुवाल, नरेंद्र सोनी, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में आशुतोष सोनी, आदित्य सोनी पुत्र भैरूलाल सोनी, पवन सोनी पुत्र राकेश सोनी आदि प्रतिभाओं सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर प्रसाद सोनी, सामाजिक सेवाओं के लिए अर्जुन सोनी, सहित समाज की प्रतिभाओं का समाज के संरक्षक छोटू लाल सोनी, गोपाल स्वरूप वर्मा, चंद्र प्रकाश कडेल , उपाध्यक्ष लक्ष्मण सोनी, कृष्ण गोपाल सोनी आदि ने माला पहनाकर प्रसंशा पत्र देकर समाज की ओर से स्वागत सम्मान किया!
[07/10, 6:52 pm] Ramkishan Press गुलाबपुरा: सर्व हिन्दू समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई।
====
गुलाबपुरा = शहर की माथुर कॉलोनी में स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर के प्रांगण में शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती पर संगोष्ठी और पुष्पांजलि का कार्यक्रम सर्व हिन्दू समाज द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत खंड संघचालक नरेन्द्र कैलानी, शिक्षाविद किशोर राजपाल, समाज सेवी राम छतवानी ने दीप प्रवज्जलन करके की।
शिक्षाविद किशोर राजपाल ने वाल्मिकी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस महर्षि वाल्मीकि ने अपनी विद्वता से हिन्दू धर्म के महान ग्रंथ रामायण जी की रचना की जो कि हमारे आराध्य देव भगवान श्री राम का चरित्र का चित्रण है उसका अध्ययन करते हुए शिक्षा व नैतिक मूल्य जीवन मे उतारने का आह्वान किया। सामाजिक कार्यकर्ता कमल शर्मा ने वाल्मीकि ऋषि के जीवन के प्रसंग कहे और मुग़ल काल के समय बहादुर शूरवीर धर्मरक्षक वाल्मीकि पुत्रो द्वारा मुगलो का अत्याचार सहते हुए भी धर्म परिवर्तन न करके गंदगी हटाने का कार्य स्वीकार किया और संकल्प दिलाया कि हिंदू संस्कृति के लिए हम सभी संगठित होकर कार्य करेंगे।
संगोष्ठी का संचालन ओम प्रकाश लक्षकार ने लिया। कार्यक्रम के दौरान
जात पात की करो विदाई
हम सब है हिंदू भाई-भाई के घोष लगाए गए, सभी सदस्यों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि की.
कार्यक्रम के अंत में राहुल नकवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कि अगले वर्ष वाल्मीकि जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाने की बात कही। कार्यक्रम मे भारत कुमार टेलर,नीरज हरिजन, गोपाल आर्य, प्रिंस, आदित्य, सुरेन्द्र, प्रदीप कुमार सहित गणमान्य बंधु उपस्थित थे, सभी प्रसाद वितरण किया गया।
मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज गुलाबपुरा ने महाराजा श्री अजमीढ़ जी की जयंती धूमधाम से मनाई।
Leave a comment
Leave a comment


