बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यशाला आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय में रेखा कुमारी उप प्रधानाचार्य के मुख्य आतिथ्य व अंजु पोखरना प्रधानाचार्य की अध्यक्षता एंव शान्ति लाल जीनगर सेवानिवृत्त प्राध्यापक, सत्येन्द्र गर्ग प्रधानाध्यापक के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यशाला का आयोजन हुआ। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बुद्धराज रायका प्रधानाचार्य अंजु पोखरना ने स्वागत उद्बबोधन दिया, सुनीता चौधरी पर्यवेक्षक महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग ने कैरियर गाइडेंस स्वच्छता पर अपनी वार्ता दी। मुख्य अतिथि रेखा कुमारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है बालिकाएं अपना लक्ष्य अभी से तय करें।विशिष्ट अतिथि गर्ग ने कहा कि बालिकाएं पढ़ाई का पूरा ध्यान रखें स्मार्ट फ़ोन से दूरी बनाए रखें। विशिष्ट अतिथि जीनगर ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है पौराणिक एवं आधुनिक नारियों के योगदान के बारे में बताया। इस अवसर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 3 बालिकाओं को 1100 -1100 रूपये के चैक वितरित किए गए। विजय सिंह कच्छावा ने किया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम 315 बालिकाएं एवं आसपास के शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय की कृष्णा चौधरी, रेखा पारीक, पिंकी चौधरी,हेमंत पाराशर, सुनिता टांक, बसन्ती गुर्जर सहित उपस्थित थे।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यशाला आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


