हुरडा जवाहर नवोदय विधालय के विधार्थियो ने प्राचार्य की कार्यशैली से आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन किया
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा जवाहर नवोदय विधालय के प्राचार्या सुचिता गुप्ता की कार्यशेली से आक्रोशित होकर छात्र लगभग चार किलोमीटर पैदल चलकर एसडीएम कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन कर विरोध जताया । मंगलवार सुबह
जवाहर नवोदय विधालय के लगभग अस्सी छात्रों ने विधालय प्राचार्या सुचिता गुप्ता की कार्यशेली से कई दिनों से आक्रोषित होकर विधालय परिसर से निकलकर गुलाबपूरा एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर प्राचार्या के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उपखण्ड कार्यालय मे धरने प्रदर्शन करने लगे,।
सुचना पर मौके पर तहसीलदार रविंद्र सिंह चौहान, प्राचार्य सुचिता गुप्ता, उप प्राचार्य मोहन सिंह एम सहित विधालय स्टाफ भी पहुंच गया।
तहसीलदार चौहान ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओ के बारे मे जानकारी ली व प्राचार्या गुप्ता से भी सारी घटनाक्रम की जानकारी ली तथा छात्रों से समस्याओ के समाधान के लिए आपसी समझाइस की गई। छात्र प्राचार्य गुप्ता के तबादला पर अडे रहे, व कलेक्टर को बुलवाने की मांग करने लगे। नवोदय के एलूमिनी छात्र हेमराज लक्षकार, दयाचंद सर्वा, रामस्वरूप चौधरी, नंदकिशोर मीणा,कैलाशचंद जीनगर, बन्नालाल भील, राजकुमार लाड सहित ने भी छात्रों से बैठकर समझाइस की। तहसीलदार चौहान ने सारी जानकारी भीलवाड़ा कलेक्टर को अवगत करवाई। नवोदय एलूमिनी छात्र संघ जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमावत द्वारा छात्रों से वार्ता करने व समस्याओ के समाधान करने के आश्वासन के बाद छात्र शान्त हुए, जिन्हे बसें द्वारा वापस जवाहर नवोदय विधालय हुरडा के लिए रवाना किया।
हुरडा जवाहर नवोदय विधालय के विधार्थियो ने प्राचार्य की कार्यशैली से आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन किया
Leave a comment
Leave a comment


