प्रतिभावान विद्यार्थियों को 20 हजार के छात्रवृत्ति चैक बांटे गए।

Published On:

Date:

प्रतिभावान विद्यार्थियों को 20 हजार के छात्रवृत्ति चैक बांटे गए।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रतीभावान विधार्थियो को बीस हजार के छात्रवृति के चेक बांटे गए। स्कूल के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अरविन्द व्यास व्याख्याता व कार्यक्रम की अध्यक्षता निराशा जैन ने की। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि गाँधी विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी कन्हैया लाल चंडक (सी. ए.) नई दिल्ली की तरफ से विद्यालय के आठ प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रीति जाट, परमेश्वर प्रजापत, रानू तावेडा, नंदनी झरानिया,अर्णव शर्मा आदि विद्यार्थियों को 2500/ रुपये पुरस्कार राशि चैक प्रदान किये। यह राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है ,इन विद्याथियों को पहली किस्त की राशि के चेक वितरण किये।
इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक लाल साहब सिंह, मुकेश सेन, राकेश शर्मा, अरविंद लड्ढा, राकेश जैन ,कुलदीप वर्मा , सूर्या प्रकाश गर्ग, मोनिका आसोपा, कविता दाधीच, सरोज शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Related News