सर्व हिन्दू समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई।

Published On:

Date:

सर्व हिन्दू समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) शहर की माथुर कॉलोनी में स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर के प्रांगण में शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती पर संगोष्ठी और पुष्पांजलि का कार्यक्रम सर्व हिन्दू समाज द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत खंड संघचालक नरेन्द्र कैलानी, शिक्षाविद किशोर राजपाल, समाज सेवी राम छतवानी ने दीप प्रवज्जलन करके की।
शिक्षाविद किशोर राजपाल ने वाल्मिकी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस महर्षि वाल्मीकि ने अपनी विद्वता से हिन्दू धर्म के महान ग्रंथ रामायण जी की रचना की जो कि हमारे आराध्य देव भगवान श्री राम का चरित्र का चित्रण है उसका अध्ययन करते हुए शिक्षा व नैतिक मूल्य जीवन मे उतारने का आह्वान किया। सामाजिक कार्यकर्ता कमल शर्मा ने वाल्मीकि ऋषि के जीवन के प्रसंग कहे और मुग़ल काल के समय बहादुर शूरवीर धर्मरक्षक वाल्मीकि पुत्रो द्वारा मुगलो का अत्याचार सहते हुए भी धर्म परिवर्तन न करके गंदगी हटाने का कार्य स्वीकार किया और संकल्प दिलाया कि हिंदू संस्कृति के लिए हम सभी संगठित होकर कार्य करेंगे।
संगोष्ठी का संचालन ओम प्रकाश लक्षकार ने लिया। कार्यक्रम के दौरान
जात पात की करो विदाई
हम सब है हिंदू भाई-भाई के घोष लगाए गए‌, सभी सदस्यों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि की.
कार्यक्रम के अंत में राहुल नकवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कि अगले वर्ष वाल्मीकि जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाने की बात कही। कार्यक्रम मे भारत कुमार टेलर,नीरज हरिजन, गोपाल आर्य, प्रिंस, आदित्य, सुरेन्द्र, प्रदीप कुमार सहित गणमान्य बंधु उपस्थित थे, सभी प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Comment

Related News