लायंस क्लब द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य किए।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) लायंस क्लब बिजयनगर द्वारा प्रांतीय सेवा सप्ताह के अंतर्गत राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भोजन वितरण किया गया । साथ ही राजकीय चिकित्सालय बिजयनगर में जन्मे बच्चों को बेबी किट वितरित किए गया । इसके बाद क्लब द्वारा राजकिय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौसला में अध्यनरत 200 बालिका विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई, जिसमें पेन, पेंसिल, रबड़ , पुस्तक, किताब सहित इत्यादि पाठ्य सामग्री वितरित की गई ।तथा बच्चों को मोबाइल जागरूकता का संदेश दिया गया व अपने माता-पिता को चरण स्पर्श कर स्कूल आने के संबंध में बताते हुए संस्कार निर्माण के संबंध में कई जानकारियां दे कर जागरूक किया गया । इस संबंध में बच्चों में अच्छा संस्कार निर्माण के उद्देश्यों से कई जानकारी दी गई। इस दौरान राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टर राजेंद्र वर्मा, क्लब अध्यक्ष डॉक्टर आशित कुमार विश्वास, सचिव सुधीर कुमार शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गोयल, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार सोनी, उपाध्यक्ष राजेश गट्टाणी, अनीता विश्वास सहित कई क्लब पदाधिकारी और सदस्य उपस्थिति थे।
लायंस क्लब द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य किए।
Leave a comment
Leave a comment


