हैप्पी आवर्स स्कूल में रामलीलामंचन एवं अलंकरण कार्यक्रम आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल में रामलीला मंचन का कार्यक्रम नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने राम जन्म , राम सीता स्वयंवर वनगमन, सीता हरण, शबरी मिलन,हनुमान जी द्वारा समुद्र लांघना , संजीवनी लाना, राम रावण युद्ध, राम जी का अयोध्या पुनः आगमन आदि रामलीलाओं का सुंदर, जीवंत प्रस्तुतीकरण बच्चों द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा की महिला संयोजक मुन्नी देवी जागेटिया, पिंकी शर्मा, भगवती देवी मूंदड़ा, मीनाक्षी भाटिया आदि ने अतिथियों के रूप में मौजूद रहकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान राम के दरबार के आगे द्वीप प्रज्वलन करके हुआ, तत्पश्चात पहले अलंकरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें स्कूल के हेड बॉय, हेड गर्ल एवं रेड, ब्लू ,येलो एवं स्काई ब्लू हाउस के कैप्टंस को अलंकृत किया गया एवं अतिथियों द्वारा शपथ दिलाई गई
तत्पश्चात रामलीला मंचन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, साथ ही रामायण महाकाव्य पर क्विज कंपटीशन भी विभिन्न हाउस के सदस्यों के बीच में रखा गया।
रामायण में भाग लेने वाले समस्त पात्रों ने सुंदर वेशभूषा में अपने चरित्र को निभाया , नृत्य प्रस्तुत किया अंत में दीप प्रज्वलित करके दिवाली मनाई गई। प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार छतवानी ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।
हैप्पी आवर्स स्कूल में रामलीलामंचन एवं अलंकरण कार्यक्रम आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment



