बालदिवस पर हैप्पी आवर्स स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत ही बढिया विज्ञान प्रदर्शनी लगाई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) बाल दिवस के उपलक्ष में हैप्पी आवर्स स्कूल में विद्यालय के नन्हें बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उक्त प्रदर्शनी में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने विंडमिल, सोलर सिस्टम, इकोसिस्टम , पर्यावरण, जल,वायु ,भूमि प्रदूषण, फायर अलार्म सिस्टम , अर्थक्वेक् अलार्म, गणित , मैथ फन, हाइड्रोलिक सिस्टम संबंधी, भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान संबंधी वर्किंग मॉडल अतिथियों एवं आगुंतकों के समक्ष प्रस्तुत किए
इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति एवं भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया I
इस अवसर पर सिंधी पंचायत सेवा समिति से अध्यक्ष जीवतराम मेठानी , ठाकुरदास छतवानी, सुगन चंद जैसवानी ,परिषद से किशोर राजपाल सत्यनारायण जागेटिया, कन्हैया लाल सोनी, सुनीता पंचारिया, मीनाक्षी भाटिया, पत्रकार रामकिशन वैष्णव
आदि की मौजूदगी रही। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता , पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं भारत के महान वैज्ञानिकों की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन किया गया।
तत्पश्चात प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के स्टाफ ने सभी अतिथियों का ओपर्णा ओढाकर , माला पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया, और बच्चों को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए
साथ ही बच्चों के अभिभावकों ने भी समस्त प्रदर्शनी के मॉडल का अवलोकन किया। अतिथियों एवं अभिभावकों ने इस प्रकार के आयोजन के लिए विद्यालय के अध्यापकों, मैनेजमेंट एवं बच्चों की मेहनत एवं श्रम की अत्यधिक प्रशंसा करते हुए बधाई दी।कार्यक्रम के अतिथि किशोर राजपाल एवं सत्यनारायण जागेटिया ने अपने उद्बोधन में इस प्रकार के आयोजन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया एवं इस प्रकार के आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की मुक्तकंठ से प्रशंसा की
साथ ही बाल दिवस के उपलक्ष में किंडर गार्डन के बच्चों के लिए डांस, चेयर रेस, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लियाI किंडर गार्डन के बच्चों द्वारा टीचर्स के साथ केक काटा गया सभी बच्चों को टीचर्स ने चिल्ड्रंस डे की शुभकामनाएं देकर सभी को जीवन में विकास के पथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान किया। डायरेक्टर दिनेश छतवानी ने अंत में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार ज्ञापित किया।
बालदिवस पर हैप्पी आवर्स स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत ही बढिया विज्ञान प्रदर्शनी लगाई।
Leave a comment
Leave a comment


