भाविप ने चिकित्सालय मे सौ शिशु किट उपलब्ध करवाये।

Published On:

Date:

भाविप ने चिकित्सालय मे सौ शिशु किट उपलब्ध करवाये।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद द्वारा स्थानीय रेफरल चिकित्सालय के मातृ शिशु कल्याण केंद्र में नवजात शिशुओं हेतु शिशु किट प्रदान किए गए। प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या को परिषद द्वारा फल और शिशु किट वितरण किया जाता है। राजकीय सप्लाई कम होने की जानकारी मिलने पर परिषद परिवार के भामाशाह सदस्य उम्मेद सिंह बाबेल द्वारा 100 किट गणपति मार्बल विजयनगर के नाम से चिकित्सालय में अध्यक्ष संपत व्यास के सानिध्य में डॉ जी एल जैन की उपस्थिति में स्टाफ की सिस्टर ऐजन को वितरण हेतु प्रदान किए गए।
इस अवसर पर किशोर राजपाल, कन्हैया लाल सोनी, उम्मेद सिंह बाबेल, महादेव मूंदड़ा, अनुराग चौधरी, मोनू डांगी और सार्थक जैन आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News