सुभाष नगर स्कूल में क्लस्टर कार्यशाला का आयोजन “पठन परिणामों में सुधार कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य” — केआरपी महेश मंडोवरा मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

 


सुभाष नगर स्कूल में क्लस्टर कार्यशाला का आयोजन

“पठन परिणामों में सुधार कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य” — केआरपी महेश मंडोवरा

 

मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141

✍️ मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा। 
शिक्षकों की वर्षपर्यंत क्षमता वृद्धि, विषयगत दक्षता तथा शिक्षण प्रक्रिया में सुधार के उद्देश्य से क्लस्टर स्तरीय कार्यशालाओं की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में इस सत्र की तृतीय क्लस्टर कार्यशाला का आयोजन सुभाष नगर स्कूल में हुआ, जिसकी शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ की गई।

उद्घाटन एवं प्रार्थना सत्र की अध्यक्षता प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने की, जबकि कुसुम तोदी विशिष्ट अतिथि रहीं। अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य जोशी ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी निभाएँ तथा कक्षा 1 और 2 के लिए संबलन ऐप की सभी जानकारियों से स्वयं को अपडेट रखें।

निपुण राजस्थान, प्रखर राजस्थान 2.0 और रीडिंग अभियान पर प्रशिक्षण

क्लस्टर केआरपी महेश मंडोवरा ने कार्यशाला के एजेंडा— निपुण राजस्थान अभियान, प्रखर राजस्थान 2.0 और रीडिंग अभियान— पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने एफएलएन लक्ष्य, शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग, एफएलएन आधारित गतिविधियों, अभिभावक–समुदाय सहभागिता और हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
शाला संबलन पोर्टल पर एफएलएन से जुड़े बिंदुओं को देखने और उपयोग करने की प्रक्रिया भी बताई गई।

शिक्षक ऐप पर 100% पूर्णता का लक्ष्य

द्वितीय सत्र में प्रखर राजस्थान 2.0 की वर्तमान स्थिति, शिक्षक ऐप पर उपलब्ध संसाधन और आगामी प्राथमिकताओं पर सामूहिक चर्चा की गई। शिक्षकों को ऐप पर निर्धारित कार्यों की शत-प्रतिशत पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

जनवरी मध्य में होने वाले ओआरएफ मूल्यांकन की तैयारी पर फोकस

केआरपी मंडोवरा ने निर्देश दिया कि जनवरी मध्य में आयोजित होने वाले ओआरएफ मूल्यांकन के लिए विद्यार्थियों को बेहतर रूप से तैयार किया जाए तथा विशेष रूप से सी–1 और सी–2 श्रेणी के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त ध्यान दिया जाए, जिससे उनके पठन परिणामों में सुधार हो सके।

कार्यशाला में सुभाष नगर यूसीईईओ क्षेत्र के साथ बापूनगर, प्रतापनगर और सांगानेर के शिक्षकों ने भाग लिया। संपूर्ण व्यवस्थाएँ व्यवस्था प्रभारी मधु जैन द्वारा सुव्यवस्थित रूप से की गईं।

Leave a Comment

Related News