बच्चों से भरी स्कूली बस तेजी से डिवाइडर से टकराई हादसा होते बचा

Published On:

Date:

बच्चों से भरी स्कूली बस तेजी से डिवाइडर से टकराई हादसा होते बचा
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर के बिजयनगर खारी नदी रोड पर सुबह 9 बजे बड़ी लापरवाही सामने आई, जब विवेकानंद केंद्र विद्यालय की स्कूल बस छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा कर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित रहे। बच्चों को तुरंत दूसरी बस में बैठाकर विद्यालय पहुंचाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूली बसें रोजाना तेज रफ्तार में देखी जाती हैं, क्योंकि स्कूल में जल्दी पहुंचने की होड़ में चालक अधिक गति से बस दौड़ाते हैं। आज की घटना भी इसी लापरवाही का नतीजा मानी जा रही है। शहरवासियो ने प्रशासन से स्कूल प्रबंधन और बस ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि पूर्व में बिजयनगर में स्कूल बस हाईवे हादसे में एक बच्चे की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी स्कूलों ने कोई सबक नहीं लिया। लोग कहते हैं कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Comment

Related News