विधायक डॉ. लालाराम बैरवा 9 दिसंबर को करेंगे जनसुनवाई
— सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक शाहपुरा विधायक कार्यालय में आमजन व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
शाहपुरा। क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनप्रतिनिधि–जनसंपर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा 9 दिसंबर (मंगलवार) को जनसुनवाई करेंगे।
विधायक जनसुनवाई कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विधायक कार्यालय, पंचायत समिति परिसर शाहपुरा में आयोजित होगा। इस दौरान क्षेत्रवासी अपनी समस्याएँ, सुझाव एवं शिकायतें सीधे विधायक के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
विधायक डॉ. बैरवा कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर विकास संबंधी विषयों, प्रशासनिक कार्यों एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
आमजन एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।


