दिनांक : 09 दिसम्बर 2025
**राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ भीलवाड़ा में नई नियुक्तियाँ
प्रताप लाल तेली विधि सलाहकार, प्रभुलाल लौहार जिला उपाध्यक्ष बनाए गए**
*मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा —
राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ की भीलवाड़ा जिला इकाई में संगठन विस्तार के तहत दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष धर्मीचन्द व्यास की सहमति से जिलाध्यक्ष नानूराम तेली ने प्रताप लाल तेली को जिला विधि सलाहकार और प्रभुलाल लौहार को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
जिलाध्यक्ष नानूराम तेली ने बताया कि यह मनोनयन दोनों व्यक्तियों के गौसेवा एवं समाजहित में निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए किया गया है। नियुक्ति की अवधि मनोनयन तिथि से एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी। कार्यकाल संतोषजनक पाए जाने पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियाँ संगठन के विस्तार, सक्रियता और कार्यों में नई गति प्रदान करेंगी। भीलवाड़ा जिले में गौ संरक्षण, संवर्धन और सेवा के मिशन को और मजबूती मिलेगी।
नानूराम तेली
जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ
भीलवाड़ा


