मानवाधिकार दिवस पर तालुका विधिक सेवा शिविर आयोजित।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) तालुका विधिक सेवा समिति गुलाबपुरा द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के आदेशानुसार अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति के निर्देशन में मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को जिंक कौशल केन्द्र, हुरडा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित छात्रों को पीएलवी राजेन्द्र जोशी द्वारा एवं जिंक कौशल केन्द्र के प्लेसमेंट ऑफिसर अजय कुमार गर्ग व पर्सनालिटी डेवलेपमेंट ट्रेनर आस्था मिश्रा, सचिन कुमार की उपस्थिती में विधिक साक्षरता एवं मानवाधिकार की जानकारी दी एवं जागरूक किया व साथ ही न्याय आपके द्वार अभियान की जानकारी दी गई। कुल लाभार्थियों की संख्या 70 रही।
मानवाधिकार दिवस पर तालुका विधिक सेवा शिविर आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


