अभिभाषक संघ अध्यक्ष पद पर एडवोकेट शर्मा व पारीक मे सीधा मुकाबला होगा।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव)
स्थानीय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। अभिभाषक संघ निर्वाचन अधिकारी लाल सिंह सोलंकी ने बताया कि बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए परमेश्वर शर्मा व राजेश पारीक एवं उपाध्यक्ष पद के लिए रामदयाल जाट व विवेक कुमार बंब उम्मीदवार के बीच मे सीधा मुकाबला होगा । बार एसोसिएशन के चुनाव मे 60 मतदाता मतदान करेंगे। वही बार एसोसिएशन सचिव व कोषाध्यक्ष एंव पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है । मतदान शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा तथा मतदान के तत्काल पश्चात मतगणना होगी।
अभिभाषक संघ अध्यक्ष पद पर एडवोकेट शर्मा व पारीक मे सीधा मुकाबला होगा।
Leave a comment
Leave a comment


