वेतन कटौती पर मजदूरों मे आक्रोश, मजदूर संगठन के दबाव मे मिल प्रशासन देने को हुआ तैयार।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय खरीग्राम मयूर मिल में मनमानी कटौती के खिलाफ मजदूरों मे फैला आक्रोश , मजदूर संगठन के हस्तक्षेप से प्रशासन पीछे हटा।
आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड खरीग्राम मिल में मनमानी वेतन कटौती और भुगतान रोकने के खिलाफ मंगलवार को मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। अचानक हुई कटौती से नाराज़ सैकड़ों मजदूर एकत्र हो गए और अपनी समस्या भारतीय टेक्सटाइल मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष विकास मेवाड़ा को फोन पर बताई। शिकायत सुनते ही मेवाड़ा तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के वेतन से विभिन्न मदों में कटौती की जा रही थी, साथ ही कई श्रमिकों का भुगतान भी रोक दिया गया था, जिससे असंतोष तेजी से बढ़ गया। जिला अध्यक्ष विकास मेवाड़ा ने मजदूरों की सभी शिकायतें मिल प्रबंधन तक पहुंचाईं और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान की मांग की।
लगातार चलती बातचीत के बाद अंततः प्रशासन दबाव में आया और सहमति बनाने को तैयार हुआ, जिसमे
वेतन कटौती से जुड़ा पुराना नियम तुरंत बदला जाएगा व जिन मजदूरों का वेतन रोका गया था, उन्हें तुरंत भुगतान किया जाएगा एवं
बिना सूचना की गई पूर्व कटौतियों को सही किया जाएगा और राशि समायोजित की जाएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष विकास मेवाड़ा के साथ संगठन के सलाहकार राजू वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मेवाड़ा ने मजदूरों से कहा की “संगठित रहो, एकता में ही ताकत है। यदि आप साथ रहेंगे तो कोई भी मिल प्रबंधन आपकी मेहनत का हक नहीं रोक सकेगा।
वेतन कटौती पर मजदूरों मे आक्रोश, मजदूर संगठन के दबाव मे मिल प्रशासन देने को हुआ तैयार।
Leave a comment
Leave a comment


