शाहपुरा के विनोद कुमार जोशी का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जैवलिन में सिल्वर और बास्केटबॉल में गोल्ड

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीनमाल (सिरोही) | खेल समाचार।
भीनमाल (सिरोही) में आयोजित 52वीं मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शाहपुरा निवासी खिलाड़ी विनोद कुमार जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में रजत पदक तथा बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में विनोद कुमार जोशी ने शानदार तकनीक और संतुलन का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उन्होंने अजमेर मंडल टीम की ओर से खेलते हुए अपने बेहतरीन खेल और नेतृत्व क्षमता के दम पर टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
उनकी इस उपलब्धि से शाहपुरा, भीलवाड़ा जिला और अजमेर रेंज में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि विनोद कुमार जोशी इससे पूर्व पावरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रह चुके हैं, जिससे उनकी बहुआयामी खेल प्रतिभा और अनुशासन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
खिलाड़ी की इस बड़ी सफलता पर परिवारजनों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की कामना की।



