शाहपुरा-बनेड़ा में भाजपा ने कसी कमर: शिवराज कुमावत और बजरंग सिंह राणावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी ​✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

शाहपुरा-बनेड़ा में भाजपा ने कसी कमर: शिवराज कुमावत और बजरंग सिंह राणावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

​✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला संगठन ने आगामी सांगठनिक कार्यों को गति देने के लिए भीलवाड़ा जिले की सातों विधानसभाओं में संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की है। इस सूची में शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया गया है।

शिवराज कुमावत और बजरंग सिंह राणावत को मिली कमान

भाजपा जिला भीलवाड़ा द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत को शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत (तहनाल) को सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन और शीर्ष नेतृत्व का भरोसा

जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और जिला प्रभारी संजय जैन (ताऊ) द्वारा जारी इस नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इन नियुक्तियों का आधार संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पार्टी की विचारधारा और संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

शिवराज कुमावत और बजरंग सिंह राणावत के मनोनयन की खबर मिलते ही शाहपुरा और बनेड़ा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि इन दोनों अनुभवी चेहरों के आने से जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।

Leave a Comment

Related News