विप्र महाकुम्भ 2026 का महाआयोजन बुधवार को, तैयारी अंतिम चरण मे।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
विप्र महाकुंभ 2026 ब्राह्मण समाज की एकता का बनेगा महाआयोजन। बिजयनगर कृषि उपज मंडी बिजयनगर मे आयोजित होने वाले विप्र महाकुम्भ मे फाउंडेशन जोन 1F का प्रतिस्थापना दिवस: यज्ञोपवीत संस्कार, महासभा और महाभोज सहित भव्य कार्यक्रम शामिल है, जागो ब्राह्मण, ब्रह्मतेज का जागरण करो’ के संदेश के साथ 17 जून को सजेगा विप्र महाकुंभ
कृषि उपज मंडी बिजयनगर में जुटेगा ब्राह्मण समाज,विप्र महाकुंभ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण मे है, विशाल विप्र महाकुम्भ मे सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार से लेकर विशाल कलश यात्रा सहित विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा व उनकी टीम उपरोक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए जी जान से जूटे हुए है।
