भीलवाड़ा में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, 75 रोगियों को परामर्श, 25 को मिली नई रोशनी
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 5 जनवरी |
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अंधता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, वहीं 25 जरूरतमंद मरीजों के सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें नेत्र ज्योति प्राप्त हुई।
समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि फेको सर्जन डॉ. कृष्णा हेडा द्वारा शिविर में आए सभी मरीजों की निशुल्क जांच की गई। जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता थी, उनके स्पर्श हॉस्पिटल में सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए।
शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां, काले चश्मे, आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी, विकास तोषनीवाल, सुमन तोषनीवाल, जमुनालाल सुथार, जे. के. मित्तल, श्याम पारीक, छीतरमल लढ्ड़ा, सुभाष गर्ग, गणपत जागेटिया, रामनारायण सोमानी, घनश्याम डाड तथा लादूलाल माली सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा


