हिंदू नववर्ष शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारी, मातृशक्ति की बैठक में पोस्टर विमोचन
श्री राम मंदिर उदयभान गेट पर हुई बैठक, 19 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों पर हुआ मंथन
✍️ मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, 7 मार्च।
आगामी 19 मार्च को मनाए जाने वाले हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को श्री राम मंदिर उदयभान गेट पर मातृशक्ति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक नववर्ष समिति अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पारीक की अध्यक्षता में तथा सीताराम जी बाबा के सानिध्य में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया और कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक हनुमान धाकड़ ने बताया कि 19 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति एवं युवा भाग लेंगे। आयोजन को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
संपादक: मोनू एस. छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान
मो. 9667171141



