नारी तू नारायणी: महिला दिवस पर 8 कराटे खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली बालिकाओं को भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मानित
मोनू सुरेश छीपा
(द वॉयस ऑफ राजस्थान)9667171141*
भीलवाड़ा, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और उनके सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली 8 कराटे खिलाड़ी बालिकाओं का सम्मान कर महिला दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल की अध्यक्षता में तथा शास्त्री मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु बंसल के सानिध्य में किया गया। शास्त्री नगर में संचालित कराटे स्कूल की प्रशिक्षिका रजनी भंसाली द्वारा प्रशिक्षित इन बालिकाओं ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला दिवस के अवसर पर कोच रजनी भंसाली सहित विजेता बालिकाओं—आरोही कोठारी, अवनी कोठारी, अनायता द्विवेदी, अवनीत कौर, चित्रांशी सोनी, लावण्या पानगड़िया, दिव्यांशी राठौदिया और वंदिता सोनी—को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंजू पंचोली, नेहा नागर, मोहिनी माली सहित महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
— मोनू सुरेश छीपा
(द वॉयस ऑफ राजस्थान)


