भीलवाड़ा: पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | भाजपा जिला कार्यालय में आज सोमवार को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के तहत जिला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छगन जी माहुर उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत जी मेवाड़ा ने की।
कार्यशाला की मुख्य बातें:
- प्रशिक्षण का उद्देश्य: भाजपा की विचारधारा और आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना।
- प्रतिभागी: बैठक में भाजपा और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मण्डल टोली, विधानसभा संयोजक और मण्डल अध्यक्षों ने भाग लिया।
- अनुशासन: सभी अपेक्षित पदाधिकारी अपनी डायरी और पेन के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण के मुख्य बिंदुओं को नोट किया।
जिला महामंत्री प्रह्लाद त्रिपाठी ने बताया कि इस महाअभियान के जरिए संगठन की कार्यकुशलता को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया गया है।


