निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 138 रोगी हुए लाभान्वित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति द्वारा माह के चतुर्थ मंगलवार को संस्था परिसर में निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में हुरडा चिकित्सालय के वरिष्ठ डॉक्टर बुधराज राइका ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 138 मरीजों को 19 नए मरीजों सहित सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। कैम्प के लाभार्थी श्रीमती तारा बोहरा धर्मपत्नी प्रेमराज बोहरा एवं श्रीमती दर्शना मेहता धर्मपत्नी दिलीप मेहता विजयनगर एवं स्वर्गीय श्री लक्ष्मीचंद पीपाड़ा के देवलोकगमन पर श्रीमती चांद कंवर पीपाड़ा जितेंद्र, संदीप, राजकुमार, लवीश, आकाश, डॉ अनामिका, अनुराज, कार्तिक पीपाड़ा गुलाबपुरा रहे। कैंप में आए मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे मार्च माह की भोजन सेवा श्याम सुंदर, संजय कुमार, सतीश कुमार, संदीप कुमार पाराशर द्वारा की गई है। जिसमें 275 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया। शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। संस्था के पूर्व कार्याध्यक्ष मूल चंद नाबेडा ने संस्था की गतिविधि की जानकारी एवं अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने आभार व्यक्त किया। श्रीमती चांद कंवर पीपाड़ा ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सभी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं दी । शिविर में संस्था के मदनलाल लोढ़ा,सुरेश लोढ़ा, सुशील चौधरी, दिनेश जोशी, मदनलाल रांका, प्रेम सिंह पाडलेचा, राजेंद्र जयसवाल,महेन्द्र चौधरी, कमल कावड़िया, रामकिशन त्रिपाठी, दिलीप पाराशर, श्याम पाराशर, चेतन पाराशर, संजय पाराशर, सतीश पाराशर, संदीप पाराशर भारती , ज्ञानचंद तातेड सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 138 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


