श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन का बैनर विमोचन, भव्य कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी चौक में आगामी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव आयोजन का विधिवत विमोचन कर तैयारियों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बालाजी मंदिर के महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि 2 अप्रैल गुरुवार को आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विमोचन कार्यक्रम के दौरान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय भाटिया, रूपाहेली की ओर से धर्म ध्वजा चढ़ाई गई साथ ही भक्तजनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा बालाजी की विशेष आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव आयोजन के बैनर एवं निमंत्रण पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
महंत पवनदास ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अंतर्गत दुग्धाभिषेक, हनुमान चालीसा पाठ, महिला मंडल द्वारा सत्संग, 56 भोग, भव्य शोभायात्रा, आकर्षक बाहुबली हनुमान एवं वानर सेना की जीवंत झांकियां, अखाड़ा प्रदर्शन, बाल हनुमान प्रतियोगिता तथा छप्पन भोग की विशेष झांकी* जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर पुजारी अजय वैष्णव, बालाजी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया रूपाहेली, पारस वैष्णव, महावीर लढा पूर्व पार्षद, राष्ट्रीय महासभा गुर्जरगॉड ब्राह्मण अध्यक्ष सुधीर शर्मा, रामदेव खारोल पूर्व पार्षद, अनिल त्रिपाठी, रंणजीत मेवाड़ा, सुनील कुमार लढा,अध्यापक परमानंद शर्मा, महावीर शारदा, भूपेंद्र सिंह खींची सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन का बैनर विमोचन, भव्य कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू।
Leave a comment
Leave a comment


