भारत विकास परिषद मातृशक्ति द्वारा गणगौर उत्सव आयोजित किया गया
======
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा की मातृशक्ति द्वारा गणगौर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सिंधु भवन में किया गया । शक्तिदायिनी माता दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति शीला देवी चौहान ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भव्य बनाया । गणगौर सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन कर सर्वश्रेष्ठ गणगौर को पुरस्कृत किया गया।निर्णायक रश्मि वर्मा और अर्चना माथुर के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमति गायत्री सेन द्वितीय स्थान श्रीमति अंजलि नुवाल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मातृशक्ति को परिषद् द्वारा प्रतीकात्मक उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन पिंकी शर्मा ने किया। परिषद परिवार की मातृशक्ति मीनाक्षी भाटिया, सुनीता पंचारिया,कौशल्या सोनी,मधु कलवार,कीर्ति लड्ढा,अंजली नवाल, संगीता सोनी ,सोनिया शर्मा , वंदना लड्ढा आदि और अन्य मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही ।कार्यक्रम व्यवस्था में संपत व्यास,कन्हैया लाल सोनी,किशोर राजपाल, सत्यनारायण जागेटिया, दिनेश छतवानी ने सहयोग प्रदान किया।
भारत विकास परिषद मातृशक्ति द्वारा गणगौर उत्सव आयोजित किया गया
Leave a comment
Leave a comment


