शाहपुरा में भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर का ऑडियो संदेश चर्चा में
कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 24 मार्च को सायं 4:00 बजे शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। वंदे मातरम एवं सत्र गीत के साथ वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
शिविर के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री अविनाश जीनगर की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जिला उपाध्यक्ष विशाल गुरुजी ने संगठन की कार्यप्रणाली और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता शंकर गुर्जर का ऑडियो संदेश हुआ प्रसारित
द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर का ऑडियो संदेश भी शिविर में सुनाया गया, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को अपनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान कैलाश धाकड़ द्वारा वर्ग गीत प्रस्तुत किया गया। अंत में जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला मीडिया सहसंयोजक मोनू सुरेश छीपा, विधानसभा सहसंयोजक बजरंग सिंह राणावत, वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल धाकड़, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रघुनंदन सोनी, शिविर प्रभारी रमेश मारू , युवा नेता चेतन वैष्णव सहित कई पदाधिकारी मंचासीन रहे।
शिविर में मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर उन्हें आगामी जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना है।



