गुलाबपुरा: महावीर जयंती पर ‘महावीर इंटरनेशनल’ का बड़ा संकल्प, 31 मार्च को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
महावीर जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव )
महावीर जयंती के पावन अवसर पर मानव सेवा के संकल्प को साकार करते हुए महावीर इंटरनेशनल गुलाबपुरा द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भगवान महावीर के करुणा, दया और सेवा के संदेश से प्रेरित है। शिविर का आयोजन 31 मार्च (मंगलवार) को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सार्वजनिक धर्मशाला में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि “रक्तदान महादान” है और एक व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। इस पुनीत अवसर पर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने की अपील की गई है।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि यह शिविर केवल एक आयोजन नहीं बल्कि मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
अंत में आयोजकों ने सभी से इस सेवा कार्य में सहयोग कर जरूरतमंदों के जीवन में आशा की किरण बनने का आह्वान किया।


