जोधपुर से बागेश्वर धाम, दंडवत यात्रा कर रहे रामभक्त शर्मा का किया स्वागत।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय दाधीच सेवा समिति एवं समाज बंधुओं द्वारा जोधपुर से बागेश्वर धाम के लिए दंडवत परिक्रमा (नारियल दंडवती) कर रहे रामभक्त भवानीशंकर शर्मा एवं उनके सहयोगी ओमप्रकाश शर्मा का किया स्वागत सम्मान । दंडवत कर रहे रामभक्त जैसे ही गुलाबपुरा श्रीराम मंदिर पहुंचे, वहां पर मौजूद समाजजनों ने उनका माल्यार्पण कर एवं उपरणा ओढ़ाकर उत्साहपूर्वक अभिनंदन स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।
इस दौरान दाधीच ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, सचिव रामपाल जोशी, ओमप्रकाश आचार्य, राधेश्याम शर्मा, विकास आचार्य, दिलीप शर्मा, गोपाल लाल जोशी, गोपाल शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, ओमप्रकाश, देवपाल शर्मा, शारदा शर्मा, मंजू शर्मा, कमलेश जोशी, नागेश्वर दाधीच, विश्व हिंदू परिषद के शिव नाथ सिंह राठौड़, कमल शर्मा,कुलदीप आचार्य, मुकेश शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल संपत व्यास,गोवर्धन पारीक, गोपाल पारीक, बालूलाल काल्या
अन्य समाज बंधुओ ने दंडवत कर रहे शर्मा का स्वागत किया।
जोधपुर से बागेश्वर धाम, दंडवत यात्रा कर रहे रामभक्त शर्मा का किया स्वागत।
Leave a comment
Leave a comment


