हनुमान जन्मोत्सव 2026: बिजयनगर रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा, अर्जुनराम जी महाराज करेंगे कथा
बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)
बिजयनगर के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 1 और 2 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
प्रथम दिन (1 अप्रैल): श्री हनुमान कथा और ज्योति जुलूस
कार्यक्रम का आगाज बुधवार, 1 अप्रैल को होगा। इस दिन से दो दिवसीय श्री हनुमान कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें जोधपुर के सुप्रसिद्ध रामस्नेही संत श्री अर्जुनराम जी महाराज अपने मुखारविंद से कथा का वाचन करेंगे।
- सुबह से ही मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया जाएगा।
- शाम को भव्य ज्योति जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी।
द्वितीय दिन (2 अप्रैल): महाअभिषेक और विशाल भजन संध्या
गुरुवार, 2 अप्रैल को जन्मोत्सव के मुख्य दिन धार्मिक अनुष्ठानों की कतार लगी रहेगी। कार्यक्रम का विवरण निम्नानुसार है:
- प्रातः काल: महाअभिषेक, हवन और पूर्णाहुति।
- सत्संग: सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ।
- विशेष आकर्षण: मंदिर में फूल बंगला और आकर्षक झांकियों के दर्शन होंगे।
भजन संध्या: नरेश झवर बिखेरेंगे सुरों का जादू
श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के रामपाल तोषनीवाल ने बताया कि गुरुवार शाम को एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें ब्यावर के मशहूर भजन गायक नरेश झवर एंड पार्टी द्वारा हनुमान जी के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
महत्वपूर्ण जानकारी: > स्थान: श्री हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन के पास, बिजयनगर।
दिनांक: 1 व 2 अप्रैल।


