भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री बनने पर रोशन मेघवंशी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) राजस्थान के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा में नवनियुक्त प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी का शहर में भव्य अभिनंदन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
साफा और पुष्पगुच्छ से हुआ सम्मान
स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री मेघवंशी को पारंपरिक साफा पहनाकर, उपरणा ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका लाड़ जताया और संगठन के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।
समर्पण और संघर्ष की जीत
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रोशन मेघवंशी की यह नियुक्ति उनके वर्षों के संघर्ष, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और समर्पण का प्रतिफल है। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी सक्रियता से करेंगे और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
इस अवसर पर देवेंद्र डाणी, अंकित सोमानी, हर्ष राठी, त्रिदेव मूंदड़ा, हर्षिल नागोरी, आशीष शाह, शंभू मूंदड़ा, सोनू (आशीष) अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान एकता और उत्साह का माहौल बना रहा।


